Tuesday, October 23, 2018

आयशा टाकिया को पहचान नहीं पाए फैन्स, बोले - बुर्का पहनकर दूसरों को डराना बंद करो

सात साल तक फिल्मों से दूर रही एक्ट्रेस आयशा टाकिया रविवार को मुंबई के एक सैलून के बाहर स्पॉट हुईं। उनकी जो फोटोज सामने आईं है उसमें वे मोटी दिख रही हैं। इतना ही नहीं उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। आयशा की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैन्स सवाल पूछे रहे हैं- क्या हो गया इसे, सर्जरी क्यों करवाई? वहीं कुछ यूजर्स  उनके लुक को लेकर भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यूजर्स उड़ा रहे आयशा का मजाक : फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स आयशा के लुक का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये कौन है? वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें राखी सावंत तक कह दिया। एक यूजर ने उन्हें बॉलीवुड की किम कार्दशियन कहा तो वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें सलाह देते हुए लिखा कि उन्हें तुरंत बुर्का पहन लेना चाहिए और दूसरों को डराना बंद कर देना चाहिए

कभी नहीं एक्सेप्ट की सर्जरी की बात : आयशा टाकिया ने ये बात कभी एक्सेप्ट नहीं की है कि उन्होंने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट कराया है। लेकिन उनकी बदली फिजिक को लेकर अक्सर ये खबरें आती रही हैं कि उन्होंने सिलिकॉन इम्प्लांट कर अपने ब्रेस्ट साइज को बढ़वाया है। साल भर पहले आयशा एक इवेंट में गई थीं। जहां उनके बदले लुक को देखकर ये खबरें आई थीं कि उन्होंने लिप सर्जरी कराई है। हालांकि, एक इंटरव्यू में उन्होंने लिप सर्जरी की बात को झूठी खबर बताया था। आयशा का कहना था कि मैंने प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई। सामने आईं फोटोज फोटोशॉप थीं। मेरा फेस छोटा है लेकिन जो पिक्चर्स सामने आई थीं उनमें चेहरा बड़ा दिख रहा है।

18 साल की उम्र में किया था डेब्यू : आयशा टाकिया ने साल 2004 में आई फिल्म टार्जन: द वंडर कार से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने दिल मांगे मोर, सोचा ना था, डोर, कैश, संडे, दे ताली, वॉन्टेड, पाठशाला जैसी फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार साल 2011 में आई फिल्म मोड में नजर आईं थी। आयशा के पिता गुजराती और मां मुस्लिम है। उन्होंने 2009 में बिजनेसमैन फरहान आजमी से शादी की थी। दोनों का एक बेटा है।

हा-विशाल के साथ देंगे जजमेंट : सलीम-सुलेमान की जोड़ी जज पैनल की नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के साथ मिलकर जजमेंट देगी। इसके पहले अनु मलिक ने एक बयान दिया था कि वे वर्क ओवरलोड के चलते इंडियन आइडल पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वे शो से हट रहे हैं। हालांकि चैनल का आधिकारिक बयान कुछ और था।

मीटिंग में बोला गया शो छोड़ने : अनु मलिक पर सिंगर सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। इन दोनों के अलावा दो और महिलाओं ने अनु मलिक पर हैरेसमेंट के अाराेप लगाए। अनु का नाम सामने आने के बाद सोनी टेलीविजन मैनेजमेंट ने अनु से शो छोड़ने कहा था। जिसके बाद अनु शो से हटा दिए गए।

एफ़आईआर में दो बच्चों के नामः प्रेस रिव्यू

नवभारत टाइम्स ने बुलंदशहर हिंसा मामले से जुड़ी ख़बर को पहले पन्ने पर जगह दी है. जिस गोकशी मामले में बुलंदशहर में हिंसा भड़की, उस केस में दर...